एरियल विंटर ने मां पर निकाली भड़ास

लॉस एंजेलिस, 11 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री एरियल विंटर ने एक बार फिर अपनी मां क्रिसौला पर भड़ास निकाली है, जिन्होंने अपनी बेटी के भड़कीले व उत्तेजक कपड़े पहनने की आलोचना की थी।

लॉस एंजेलिस, 11 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री एरियल विंटर ने एक बार फिर अपनी मां क्रिसौला पर भड़ास निकाली है, जिन्होंने अपनी बेटी के भड़कीले व उत्तेजक कपड़े पहनने की आलोचना की थी।

गौरतलब है कि अभिनेत्री अपनी मां के ऊपर गलत व्यवहार करने का आरोप लगा चुकी हैं। वह अपनी बहन के संरक्षण में रहती हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, गलत व्यवहार का आरोप लगाने के बाद 2015 में अपनी मां से अलग हो चुकी विंटर (19) ने अपनी मां को झूठा बताया है।

विंटर ने ट्वीट किया “कितनी दुख की बात है कि आप लगातार झूठ बोलते जा रही हैं और ऐसा भी क्यों होता है कि आप सिर्फ प्रेस के जरिए मुझसे बात करती हैं। मैं बिल्कुल ठीक हूं।”

विंटर की टिप्पणी क्रिसौला द्वारा एक साक्षात्कार के दौरान कही गई उस बात के संदर्भ में आई है जिसमें उन्होंने कहा था, “उन्हें (विटंर) बड़ा होने की जरूरत है, मैं उन्हें ढंग से कपड़े पहनने के लिए कहूंगी और खूबसूरत शख्स बनने के लिए कहूंगी, जो वह हैं, मुझे दुख होता है कि जब उन्हें एक्सपोज करने की जरूरत नहीं होती तो भी वह ऐसा करने की जरूरत महसूस करती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493