चैम्पियंस ट्रॉफी : भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

लंदन, 11 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले जाने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी के 11वें मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। ऐसे में दोनों टीमें हर हाल में जीत हासिल करना चाहेंगी।

इस मैच के लिए भारतीय टीम में रविचंद्रन अश्विन की वापसी हुई है। पिछले दो ग्रुप मैचों में वह टीम के साथ शामिल नहीं थे। उन्हें इस मैच के लिए उमेश यादव के स्थान पर मैदान पर उतारा गया है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम में भी एक बदलाव हुआ है। वेन पार्नेल के स्थान पर अंतिम एकादश में अंदिले फेहुवलक्वायो को जगह मिली है।

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका : अब्राहम डिविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), फाफ डु प्लेसिस, डेविड मिलर, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, क्रिस मौरिस, कागिसो रबाडा, अंदिले फेहुवलक्वायो, इमरान ताहिर और मोर्ने मोर्केल।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493