कतर के मिश्रित राष्ट्रीयता वाले परिवारों के लिए मदद की घोषणा

रियाद, 11 जून (आईएएनएस)। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन ने रविवार को कहा कि वे कतर के उन परिवारों को मानवीय सहायता प्रदान करेंगे जिनमें सदस्यों ने इन तीनों देशों के नागरिकों से शादियां की हुई हैं।

‘एफे न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घोषणा ऐसे समय में महत्वपूर्ण है जब इन तीन खाड़ी देशों में रहने वाले कतर के नागरिकों के सिर पर राजनयिक संकट के बाद वापस उनके देश भेजे जाने की तलवार लटक रही है।

इन तीनों देशों ने विशेष हॉटलाइन नंबर जारी किए हैं, जिसके द्वारा प्रभावित परिवारों को सहायता दी जाएगी।

पिछले सप्ताह सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मिस्र समेत नौ देशों ने कतर से आतंकवादी समूहों का वित्तपोषण करने का आरोप लगाते हुए कूटनीतिक संबंधों को तोड़ने की घोषणा की थी।

इन खाड़ी देशों ने कतर के नागरिकों से 14 दिनों के भीतर अपने देश वापस लौटने को कहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493