जेनिफर लॉरेंस के विमान की आपात लैंडिंग

न्यूयॉर्क, 11 जून (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता अभिनत्री जेनिफर लॉरेंस के निजी विमान का इंजन फेल हो गया, जिसके बाद विमान की आपात लैंडिंग कराई गई।

हालांकि, लॉरेंस ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची है।

वेबसाइट ईटीऑनलाइन डॉट कॉम के मुताबिक, यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब लॉरेंस अपने निजी विमान से लुईसविले से वापस आ रही थीं। वह वहां अपने परिवार से मिलने गई थीं कि अचानक विमान का एक इंजन बंद हो गया।

लॉरेंस के प्रवक्ताओं ने बताया कि इस घटना में लॉरेंस को चोट नहीं पहुंची हैं।

जिस समय विमान के इंजन में गड़बड़ी हुई, वह 31,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, जिस वजह से पायलट को बफेलो में विमान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

इस बीच, विमान का दूसरा इंजन भी बंद हो गया, जो यकीनन लॉरेंस के लिए भयावह पल रहा होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493