ग्लासगो, 11 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड का 2018-विश्व कप क्वालीफायर में शनिवार रात को स्कॉटलैंड के खिलाफ हुआ मैच 2-2 से ड्रॉ रहा।
हैरी केन की ओर से इंजुरी टाइम में किए गए गोल की बदौलत इंग्लैंड हार का मुंह देखने से बच किया।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मैच की शुरुआत के बाद पहले हाफ में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं दागा गया।
इसके बाद दूसरे हाफ में 70वें मिनट में एलेक्स ओक्सलाडे चैम्बर्लिन ने गोल कर इंग्लैंड का खाता खोला।
इस गोल की प्रतिक्रिया में स्कॉटलैंड के लिए लेह ग्रिफित्स ने 87वें और 90वें मिनट में दो गोल दागकर टीम को इंग्लैंड पर 2-1 से बढ़त दी।
इंजुरी टाइम में असवर का फायदा उठाकर केन ने 93वें मिनट में गोल कर मैच 2-2 से ड्ऱॉ कर दिया और इंग्लैंड को हार झेलने से बचा लिया।
dharmpath.com dharmpath