लॉस एंजेलिस, 12 जून (आईएएनएस)। पॉप गायिका सेलेना गोमेज ने अपने प्रेमी द वीकेंड के टूर ‘स्टारब्वॉय : लीजेंड ऑफ द फॉल टूर’ में उनके साथ मौजूद रहने के लिए कथित तौर पर अपने परिवार और करियर से मुंह मोड़ लिया है।
एक सूत्र के मुताबिक, सेलेना के दोस्त और परिवार वाले बेहद चिंतित हैं, क्योंकि वह ऐसा व्यवहार कर रही हैं, जैसे द वीकेंड ही उनके लिए सबकुछ हैं।
वेबसाइट ‘रडारऑनलाइन’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया, “एक महीने से ज्यादा समय से सेलेना ने अपने परिवार और दोस्तों से पूरी तरह से किनारा कर लिया है। वह फिलहाल काम नहीं कर रही हैं और वर्ल्ड टूर में द वीकेंड के साथ रहने के लिए उन्होंने अपने काम को भी होल्ड पर रखा है।”
सूत्र ने बताया कि फिलहाल कोई भी उनसे संपर्क नहीं कर पा रहा है। वह किसी के संदेश, फोन कॉल, ईमेल का जवाब नहीं दे रही है और उनकी मां बेहद चिंतित हैं।
dharmpath.com dharmpath