मैं असफलता से नहीं घबराता : सुशांत सिंह राजपूत

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि वह अपनी फिल्म के असफल होने को लेकर नहीं घबराते।

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि वह अपनी फिल्म के असफल होने को लेकर नहीं घबराते।

सुशांत ने आईएएनएस से कहा, “नहीं, मुझे फिल्म के असफल होने को लेकर घबराहट नहीं होती। मैने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग छोड़ने के बाद अभिनय की शुरुआत की थी। उन दिनों मैं थियेटर करता था। मैं एक कमरे में छह लड़कों के साथ रहता था।”

उन्होंने कहा, “मुझे अपने हर नाटक के लिए 250 रुपये मिलते थे। मैं बैकग्राउंड डांसर था और मैं उसमें भी बेहद खुश था।”

सुशांत ने कहा, “अपने थियेटर या टीवी के दिनों में मैं सोचता था कि मुझे इस समय कड़ी मेहनत करनी होगी और मुझे एक दिन जरूर सफलता मिलेगी। मैं तब भी सफल था। जहां तक अभिनय का सवाल है, चाहे वह थियेटर हो, टीवी या फिल्म मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

दिनेश विजन निर्देशित सुशांत की फिल्म ‘राब्ता’ हाल ही में रिलीज हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493