ब्रिटेन का पाउंड संभला

लंदन, 12 जून (आईएएनएस)। एशियाई बाजारों में सोमवार को ब्रिटेन के पाउंड में स्थिरता आई है। हालांकि, यह पिछले सप्ताह के आम चुनावों के बाद से निचले स्तर पर बना हुआ है।

बीबीसी के मुताबिक, सोमवार के कारोबारी सत्र में पाउंड 1.2740 डॉलर पर रहा जबकि शुक्रवार को यह 1.2743 डॉलर पर बंद हुआ था।

पाउंड में शुक्रवार को 1.7 फीसदी की गिरावट रही थी, जो पिछले आठ महीनों में सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट थी।

विश्लेषकों का मानना है कि कंजरवेटिव पार्टी की अल्पमत सरकार पाउंड में और गिरावट को रोक सकती है।

प्रधानमंत्री थेरेसा मे अल्पमत कंजरवेटिव सरकार के समर्थन के लिए उत्तरी आयरलैंड की डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी (डीयूपी) से चर्चा में हैं।

देश में आठ जून को आम चुनाव हुए थे, जिसमें किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493