इंजन में खराबी के कारण विमान सिडनी लौटा

सिडनी, 12 जून (आईएएनएस)। सिडनी से शंघाई के लिए रवाना हुए चाइना इस्टर्न एयरलाइन्स के एक विमान के एक इंजन में एक बड़े छेद का पता चलने के बाद उसे वापस सिडनी लौटना पड़ा।

सिडनी, 12 जून (आईएएनएस)। सिडनी से शंघाई के लिए रवाना हुए चाइना इस्टर्न एयरलाइन्स के एक विमान के एक इंजन में एक बड़े छेद का पता चलने के बाद उसे वापस सिडनी लौटना पड़ा।

एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सिडनी हवाईअड्डे के अधिकारी ने कहा कि एमयू736 ने रविवार रात 10.30 बजे सिडनी से उड़ान भरी थी, लेकिन इंजन में छेद का पता चलने और इंधन खत्म होने के कारण उसे एक घंटे बाद ही लौटना पड़ा।

विमान की आपातकालीन लैंडिंग में सहायता के लिए हवाईअड्डे पर दमकल गाड़ियों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन विमान बिना किसी परेशानी के आसानी से उतर गया।

किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

चाइना इस्टर्न एयरलाइन्स, ओशनिया क्षेत्र की महाप्रबंधक कैथी झांग ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन को बताया, “विमान के क्रू को बाएं इंजन में मौजूद छेद के बारे में पता चला और उन्होंने तत्काल सिडनी हवाईअड्डे पर लौटने का निर्णय लिया।”

घटना की जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493