होफ्फेनहेम क्लब ने कोच के साथ बढ़ाया करार

बर्लिन, 12 जून (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब टीएसजी होफ्फेनहेम ने अपने मुख्य कोच जुलियान नाग्लेसमान के करार में विस्तार किया है।

इसके साथ ही क्लब के खेल निदेशक एलेक्जेंडर रोसेन के करार को भी बढ़ा दिया गया है।

इस करार में विस्तार के तहत नाग्लेसमान 2021 तक और खेल निदेशक रोसेन 2020 तक क्लब में बने रहेंगे।

क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर गोएरलिक ने कहा, “होफ्फेनहेम के विकास में नाग्लेसमान और रोसेन ने अपनी क्षमता, धैर्य, दूरदर्शिता और ²ढ़ता के साथ अहम योगदान दिया है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नाग्लेसमान ने पिछले साल फरवरी में होफ्फेनहेम के कोच का पदभार संभाला था। उस दौरान क्लब जर्मन लीग के ड्रोप जोन में था। हालांकि, नाग्लेसमान के मार्गदर्शन में क्लब सबसे नीचे के स्थान से उठकर यूईएफए चैम्पियंस लीग के ग्रुप स्तर में पहुंचा था।

नाग्लेसमान ने कहा, “मैं आगामी चुनौतियों के लिए बेहद उत्सुक और खुश महसूस कर रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493