जल्द ही पिता बनना चाहते हैं ओली मर्स

लंदन, 12 जून (आईएएनएस)। अपनी प्रेमिका फ्रैंसेस्का थॉम्स से साल 2015 के अंत में अलग होने वाले गायक ओली मर्स का कहना है कि वह नई साथी की तलाश के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही बच्चे भी चाहते हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, मर्स ने शनिवार को समरबॉल फेस्टिवल के दौरान निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की।

मर्स ने कहा, “मैं फिलहाल नई साथी की तलाश के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहा हूं, यह शायद प्यार वाली गर्मी का मौसम है..मुझे नहीं पता..देखते हैं।”

मर्स ने बाद में अपने दोस्तों लियाम पेन और मार्विन ह्यूम्स का उदाहरण दिया, दोनों अपना परिवार शुरू कर चुके हैं।

मर्स के अनुसार, “कौन जानता है..मैं पिता बन जाऊ । जीवन में मेरे ढेर सारे दोस्त हैं, जो मेरी तरह सिंगल हैं, उनमें से कुछ शादीशुदा हैं और कुछ के बच्चे भी हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493