हेमिल्टन ने जीता कनैडियन ग्रां प्री खिताब

मांट्रियल, 12 जून (आईएएनएस)। मर्सिडीज टीम के ब्रिटिश चालक लेविस हेमिल्टन ने रविवार को आयोजित कनैडियन ग्रां प्री खिताब जीत ली है।

हेमिल्टन ने अपनी ही टीम के फिनिश चालक वाल्टेरी बोट्टास और रेड बुल टीम के डेनियल रिकाडरे को हराते हुए छठी बार कनैडियन ग्रां प्री खिताब जीता।

हेमिल्टन ने शनिवार को पोल पोजीशन हासिल किया था। मुख्य रेस में पूर्व विश्व चैम्पियन और फेरारी टीम के सबास्टियन विटेल को चौथा स्थान मिला जबकि फोर्स इंडिया टीम के मेक्सिकन चालक सर्गियो पेरेज ने पांचवां स्थान पाया। पेरेज के साथी चालक इस्बान ओकोन ने छठा स्थान प्राप्त किया।

स्पेन के फर्नाडो अलोंसो रेस खत्म होन ेसे दो लैप पहले तक 10वें स्थान पर चल रहे थे लेकिन एक मोड़ पहले ही उनकी कार का इंजन जल गया। इस तरह वह इस सीजन का पहला अंक हासिल करने से चूक गए।

इस रेस से हेमिल्टन को जहां 25 अंक मिले वहीं विटेल को 12 अंक प्राप्त हुए। विटेल 141 अंकों के साथ चालकों की सूची में पहले स्थान पर कायम हैं जबकि हेमिल्टन 129 अकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493