नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। मोबाइल हेल्थ और फिटनेस कंपनी-हेल्दीफायमी ने इस साल जनवरी के 10 लाख यूजर्स बेस को दुगना करते हुए मई में 20 लाख यूजर्स बना लिए हैं।
इस अवधि के दौरान हेल्दीफायमी ने अपनी सेवा की गुणवत्ता में उत्कृष्टता प्राप्त की है और ऐप स्टोर में इसकी यूजर रेटिंग 4.5 स्टार्स तक बढ़ गई है। ऐप ऐनी के अनुसार यह भारत का उच्चतम रेटिंग प्राप्त हेल्थ-टेक बन गया है।
ऐप ऐनी के अनुसार 4.5 की रेटिंग पर हेल्दीफायमी भारत में सभी ई-कॉमर्स और पेमेंट्स ऐप्स से आगे है।
‘हेल्दीफायमी’ ने साल की शुरूआत ‘न्यू ईयर रेवेल्यूशंस’ नाम वाले एक अनूठे अभियान से की जिसने इसे अपने यूजर्स से गहरा संबंध जोड़ने में सक्षम बनाया। तब से ऐप ने ‘हर हेल्थ फस्र्ट’ नाम से महिलाओं के लिए एक स्वास्थ्य जागरुकता अभियान शुरू किया और ‘हेल्दीफायरमीटर’ शीर्षक वाला एक वार्षिक अध्ययन जारी किया गया, जोकि इसके ऐप पर 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के खाने और एक्सरसाइज करने के रिकॉर्ड के लॉग ऑन किए गए आंकड़ों पर आधारित है।
हेल्दीफायमी के सह-संस्थापक और सीईओ तुषार वशिष्ठ ने कहा, “न्यू ईयर रेवोल्यूशन्स की सफलता के बाद से, हमने अपने यूजर्स को विभिन्न पहलों जैसे रुभ्मतभ्मंसजीथ्पतेज और भ्मंसजीपलिडमजमत के जरिए अपने साथ जोड़े रखा। इनके साथ-साथ हमारे प्रीमियम न्यूट्रीशनिस्ट्स और वर्कआउट ट्रेनर्स के जरिए हमारी बेहतरीन सर्विस डिलिवरी ने सुनिश्चित किया कि हमारे ग्राहक अपना प्यार और समर्थन देते रहें।”
dharmpath.com dharmpath