मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री तिल्लोतामा शोम ने कहा कि उन्होंने ‘किस्सा’ के निर्देशक अनूप सिंह और अभिनेता इरफान खान के साथ ‘द सॉंग ऑफ स्कर्ॉपियन्स’ दोबारा काम करना मजेदार रहा है।
‘द सॉंग ऑफ स्कर्ॉपियन्स’ की अधिकांश शूटिंग राजस्थान में हुई है और अब इसका पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है। इसमें ईरानी सुंदरी गोलशिफतेह फराहानी और दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान भी शामिल हैं।
फिल्म के बारे में तिल्लोतामा ने आईएएनएस को बताया, “अनूप के साथ काम करने को लेकर बहुत खुशी है। जब हमने इस फिल्म के प्री-प्रोडकशन्स का काम शुरू किया तो मैंने उन्हें बताया कि मुझे ऐसा लगता है कि जैसे आपने मुझे गोद ले लिया हो।”
उन्होंने कहा, “जब अनूप ने मुझे बताया कि मेरा इस फिल्म में छोटा सा हिस्सा है तो मैंने उनके किरदार के बारे में कुछ बताने से पहले ही हां कर दिया। मैं अनूप के साथ काम करने के लिए सबकुछ कर सकती हूं। उनके साथ इरफान खान, गोलशिफतेह और वहीदाजी को देखना जादुई भरा होगा।”
dharmpath.com dharmpath