रियो डी जनेरियो, 12 जून (आईएएनएस)। कोरिंथियंस क्लब ने ब्राजील सेरी-ए लीग में रविवार रात खेले गए मैच में साओ पाउलो को 3-2 से मात दी।
इस जीत के साथ ही कोरिंथियंस क्लब लीग सूची में शीर्ष स्थान पर बरकरार है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पराग्वे के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एंजेल रोमेरो ने सातवें मिनट में गोल कर कोरिंथियंस का खाता खोला।
इसके बाद 18वें मिनट में गिबेटरे ने साओ पाउलो के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया। 41वें मिनट में गेब्रिएल ने गोल कर कोरिंथियंस को 2-1 से बढ़त दिलाई।
दूसरे हाफ में जेडसन ने 63वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल कर कोरिंथियंस को 3-1 से आगे किया।
मैच के अंतिम मिनटों में नेम वेलिंगटन (84वें मिनट) ने गोल कर साओ पाउलो का स्कोर 2-3 किया, लेकिन जीत के लिए यह पर्याप्त नहीं था।
कोरिंथियंस ने साओ पाउलो को गोल करने का कोई और मौका न देते हुए 3-2 से जीत हासिल की।
dharmpath.com dharmpath