लंदन, 13 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे सोमवार रात को वेस्टमिस्टर में बैकबेंच समिति को बताया कि वह देश में हुए आम चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी को बहुमत नहीं मिलने की जिम्मेदारी लेती हैं।
थेरेसा ने कंजरवेटिव की 1922 समिति को संबोधित करते हुए कहा, “मैंने ही ेसबको मुश्किल में डाला है और अब मैं ही सबको इससे बाहर निकालूंगी।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस दौरान डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी (डीयूपी) द्वारा संसद में कंजरवेटिव पार्टी को समर्थन देने के बारे में चर्चा हुई।
सभी राजनीतिक दलों के सांसद मंगलवार को वेस्टमिंस्टर में एकजुट होंगे और जॉन बरकॉ को हाउस ऑफ कॉमन्स का स्पीकर बनाए रखने के मसले पर वोटिंग करेंगे।
संसद का अगला सत्र अगले महीने से शुरू होगा।
dharmpath.com dharmpath