संदरलैंड गोलकीपर के लिए 3 करोड़ पाउंड के सौदे को राजी एवर्टन

लीवरपूल, 13 जून (आईएएनएस)। एवर्टन ने संदरलैंड के गोलकीपर जोर्डन पिकफोर्ड के साथ करार के लिए तीन करोड़ पाउंड के सौदे को स्वीकृति दे दी है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में इंग्लैंड की अंडर-21 टीम में शामिल पिकफोर्ड यूरोपोयिन चैम्पियनशिप से पहले मेडिकल और करार संबंधित सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लेंगे।

एवर्टन क्लब के साथ इस करार के पूरे होने के बाद ब्रिटिश खिलाड़ी पिकफोर्ड सबसे महंगे बिकने वाले ब्रिटिश गोलकीपर बन जाएंगे।

पिकफोर्ड ने पिछले सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, वह संदरलैंड को रेलेगेशन में पहुंचने से नहीं रोक पाए थे।

संदरलैंड की प्रथम टीम में पिकफोर्ड ने पिछले साल जनवरी में आर्सेनल के खिलाफ खेले गए मैच में पदार्पण किया था।

एफए कप में खेले गए इस मैच में आर्सेनल ने संदरलैंड ने 3-1 से मात दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493