गूगल कीबोर्ड से हैंड-ड्रॉन इमोजी फीचर जुड़ा

सैन फ्रांसिस्को, 13 जून (आईएएनएस)। गूगल ने अपने कीबोर्ड (जीबोर्ड) के एंड्राइड संस्करण में कई फीचर्स को जोड़कर उन्नत करते हुए इसे उपभोक्ताओं के लिए अधिक उपयोगी बना दिया है।

‘एंगैजेट’ की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, हैंड-ड्रॉ इमोजी फीचर आपको आपके मनमुताबिक इमोजी को ढूंढने में मदद करेगा।

इसके अलावा जीबोर्ड आपको किसी विशिष्ट शब्द के ठीक उलट किसी शब्द को टाइप करने के दौरान वाक्याशों का सुझाव देगा।

गूगल ने अपने सिग्नेचर सर्च फीचर को भी उन्नत किया है। जीबोर्ड का सिग्नेचर सर्च फीचर अब और अधिक व बेहतर परिणाम देगा।

इसके साथ ही गूगल हवाई, माओरी और बेल्जियम फ्रेंच जैसी भाषाओं की पूर्ण सुविधा के लिए भी भाषा समर्थन का विस्तार कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493