यश चोपड़ा के साथ काम करना पिकनिक जैसा : अमिताभ

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। यश चोपड़ा की ‘काला पत्थर’ के समय को याद करते हुए महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि यश जैसे दिग्गज फिल्मकार के सेट पर होना पिकनिक जैसा था।

अमिताभ ने सोमवार रात ब्लॉग पर लिखा, “यश जी के साथ काम करना हमेशा पिकनिक की तरह रहा है। अनौपचारिक आराम और हास्य से भरपूर और स्वादिष्ट भोजन खाना। वे शूटिंग स्थल पर साथ आने के लिए कलाकारों के परिजनों को भी प्रोत्साहित करते हैं, चाहे वे पुणे या कश्मीर या ऐम्स्टर्डैम या दिल्ली में हों, हमेशा एक जैसा।”

इन दिनों माल्टा में ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग कर रहे अभिनेता ने कहा, “अंताक्षरी मेरा पसंदीदा खेल है। वे क्या अद्भुत क्षण थे।”

बिग बी (74) ने यश चोपड़ा की फिल्म ‘सिलसिला’ की शूटिंग को याद करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493