लंदन, 13 जून (आईएएनएस)। वन डायरेक्शन के पूर्व सदस्य नियाल होरान का कहना है कि वह अपने एकल अल्बम की रिकॉर्डिग में इतने व्यस्त हैं कि उनके पास रोमांस के लिए वक्त नहीं है।
डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, होरान ने नोशन मैगजीन को दिए साक्षात्कार में कहा, “मैं स्टूडियो में बेहद व्यस्त हूं। अल्बम में काफी समय लग रहा है क्योंकि हम सब कुछ लाइव रिकॉर्ड कर रहे हैं। दिन भर में काम, स्टूडियो, घर, सोना, खाना और काफी कुछ है। मेरे पास रोमांस के लिए समय नहीं है।”
होरान ने साथ ही संगीत उद्योग में अपने लंबे करियर की आशा करते हुए कहा, “मेरा यही लक्ष्य है कि मैं सालों साल यह कर पाऊं और अच्छा संगीत देता रहूं, यह यकीनन शानदार होगा। मैं बॉब डायलान का बड़ा प्रशंसक रहा हूं। उनका दीर्घ कार्यकाल सराहनीय है। संगीत की रचना करने वालों में वह और एरिक क्लैप्टन सर्वश्रेष्ठ हैं।”
dharmpath.com dharmpath