हांगकांग एआईआईबी का सदस्य बना

हांगकांग, 13 जून (आईएएनएस)। हांगकांग ने मंगलवार को कहा कि वह एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) का सदस्य बन गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मई में संसदीय परिषद की वित्त समिति ने एआईआईबी पूंजी के 7,651 शेयरों की सदस्यता के लिए धन को मंजूरी दे दी। इसमें 1,530 सदयस्ता शुल्क देने वाले शेयर शामिल हैं, जो राशि करीब 1.2 अरब हांगकांग डॉलर (15 करोड़ डॉलर) की है और पांच साल से अधिक समय में देय है।

कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद हांगकांग को एआईआईबी के नए सदस्य के रूप में प्रवेश दिया गया।

वित्तीय सचिव पॉल चान ने कहा कि हमारी प्रवेश प्रक्रिया को जल्द पूरा करना, एआईआईबी के संचालन में हांगकांग की तत्परता को दर्शाता है।

चान ने कहा, “एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र के रूप में हांगकांग एक परिष्कृत, मजबूत और अत्यधिक स्पष्ट वित्तीय बाजार है और वैश्विक अनुभव वाले शीर्ष पेशेवरों की अधिकता ‘एक देश, दो प्रणाली’ का लाभ देती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493