एएफसी अध्यक्ष ने ईरान को विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने पर बधाई दी

तेहरान, 13 जून (आईएएनएस)। एशियन फुटबाल परिसंघ (एएफसी) के अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहीम अल खलीफा ने मंगलवार को विश्व रैंकिंग में 28 नंबर की फुटबाल टीम ईरान को 2018 में होने वाले फीफा विश्व कप में क्वालीफाई करने पर बधाई दी।

ईरान ने सोमवार को उज्बेकिस्तान को 2-0 से मात देते हुए रूस में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।

एएफसी अध्यक्ष ने बाकी टीमों को आने वाले क्वालीफाइंग मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं।

फॉक्स स्पोर्ट्स ने अल खलीफा के हवाले से लिखा है, “यह उपलब्धि ईरान की फुटबाल फेडरेशन की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफल होने की प्रतिबद्धता और मेहनत की गवाह है।”

उन्होंने कहा, “एएफसी में हमारा लक्ष्य वैश्विक स्तर पर सफल होना है। मुझे उम्मीद है कि फीफा विश्व कप में ईरान के क्वीलाफाई करने से दूसरी टीमों को रूस में होने वाले विश्व कप में एशिया का नाम रोशन करने की प्ररेणा मिलेगी।”

उन्होंने कहा, “हम क्वालीफिकेशन दौर के खत्म होने के करीब हैं, इसलिए मैं बाकी टीमों को क्वालीफाई करने की शुभकामनाएं देता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493