हॉरर फिल्मों के बीच मिसाल बनेगी ‘1921’ : विक्रम भट्ट

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। निर्देशक विक्रम भट्ट का कहना है कि उनकी नई फिल्म ‘1921’ बॉलीवुड की अब तक की हॉरर फिल्मों के बीच एक नई मिसाल कायम करेगी। इस फिल्म की शूटिंग भट्ट ने बीते महीने ब्रिटेन में शुरू की।

फिल्म में अभिनेत्री जरीन खान व अभिनेता करण कुंद्रा व अन्य कलाकार हैं।

भट्ट ने एक बयान में फिल्म के बारे में कहा, “बात सिर्फ डर की नहीं है, बल्कि साथ ही जरूरी है कि दर्शक पात्रों के भय को महसूस कर पाएं। ‘1921’ एक ऐसी फिल्म है जो इस शैली में अद्भुत है।”

फिल्म में किरदार अपने वर्तमान को सुरक्षित करने के लिए अपने अंधेरे अतीत और रहस्यों का मुकाबला करते हैं। यह फिल्म जीवन और मृत्यु के बीच के संघर्ष पर आधारित है।

यह भट्ट की हॉरर शैली की पहली फिल्म नहीं है। इससे पहले वह इस शैली में ‘राज’ श्रृखंला, ‘हंटेड’ 3डी और ‘1920’ जैसी कई फिल्में बना चुके हैं।

फिल्म ‘1921’ में ‘1920’ की तरह ही प्रमुख जोड़ी के बीच रोमांटिक व भावनात्मक कहानी देखने को मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493