मुझे किसी को कुछ साबित नहीं करना : विजय सेतुपति

चेन्नई, 14 जून (आईएएनएस)। अभिनेता विजय सेतुपति की झोली में इस समय लगभग आधा दर्जन तमिल फिल्में हैं। उनका मानना है कि एक अभिनेता के रूप में उनका उद्देश्य पटकथा के प्रति ईमानदार रहना और भावपूर्ण रहना है और वह किसी को भी कुछ भी सबित करने को लेकर चिंतित नहीं हैं।

उनकी आगामी तमिल फिल्म ’96’ यहां सोमवार को लांच हुई।

निर्देशक प्रेम कुमार के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म में तृषा कृष्णन भी हैं।

विजय ने फिल्म ’96’ के बारे में आईएएनएस को बताया, “यह एक प्रेम कहानी है। फिल्म का शीर्षक उस साल के स्कूल बैच को दर्शाता है। मैं इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं था कि तृषा मेरे साथ काम करेंगी, लेकिन उन्हें पटकथा बेहद पसंद आई और वह फिल्म का हिस्सा बन गईं।”

यह पूछे जाने पर कि 39 की उम्र में एक स्कूली लड़के का किरदार निभाना क्या उनके लिए चुनौतपूर्ण नहीं है, अभिनेता ने कहा, “एक स्कूली लड़के रूप में मैं फिल्म में संक्षिप्त भाग में ही नजर आऊंगा। एक अभिनेता के रूप में मेरा उद्देश्य पटकथा के प्रति ईमानदार रहना और भावपूर्ण रहना है। मुझे किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है।

प्रेम कुमार को विजय लंबे अर्से से जानते हैं और वह उन्हें समझदार फिल्मकार मानते हैं।

फिलहाल विजय को अपनी फिल्मों ‘विक्रम वेधा’, ‘करुप्पन’ और ‘सीता कथी’ की रिलीज का इंतजार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493