‘कधालि’ से ऊंचाई के डर से उबरने में कामयाब रहीं पूजा

चेन्नई, 14 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री पूजा दोशी ने बताया कि आगामी तेलुगू रोमांटिक कॉमेडी ‘कधालि’ से वह ऊंचाई के डर पर जीत हासिल करने में कामयाब रही हैं।

इस फिल्म के साथ पूजा अभिनय क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं। इसमें साईं रोनक और हरीश कल्याण जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

ऊंचाई के डर से उबरने के बारे में पूछे जाने पर पूजा ने आईएएनएस से कहा, “हम गीत की शूटिंग के लिए श्रीलंका गए। इस स्थान को विश्व का अंत कहा जाता है। लगभग 4000 फुट की एक विशाल चट्टान। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती थी कि मैं इस पर डांस करूंगी क्योंकि मुझे ऊंचाई से डर लगता था।”

वहीं साथियों के प्रोत्साहन के बाद पूजा ऊंचाई के डर पर काबू पाने में कामयाब रहीं।

उन्होंने कहा, “मेरे आसपास के लोगों ने मुझे सेट पर बहुत प्रेरित किया। जब मैंने गीत की शूटिंग पूरी कर दी तो सभी ने मेरे लिए तालियां बजाईं और मुझे अच्छा महसूस हुआ।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493