मप्र भाजपा में नये मीडिया-प्रभारी की तलाश

download(खुसर-फुसर)– मप्र भाजपा संगठन में नये मीडिया प्रभारी की खोज चल रही है.कुछ दिनों पहले कार्यालय मंत्री की घोषणा वाले दिन एक सज्जन का नाम घोषित होते -होते रह गया,उस नाम को रुकवाने के लिये दो-तीन दिनों से वर्तमान मीडिया प्रभारी सक्रिय थे लेकिन उनकी यह मुश्किल किसी दूसरे ने ही आसान कर दी और उन सज्जन का नाम रुक गया.वैसे वे सज्जन अभी भी उनके पीछे लगे हैं जिन्हें वे अपना खेवनहार मानते हैं और रोजाना बड़े-बड़े लोगों से उनकी मुलाकात करवाते देखे जा सकते हैं,लेकिन उनके उन खेवनहार की ही साँसें अटकी हुई हैं क्योंकि वे अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं.

लेकिन अब संगठन का इरादा है की उस व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपी जायेगी जो सबको समान रूप से देखेगा ना की गुटबाजी को बढ़ावा देगा,अभी तक यह होता रहा है की मीडिया प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद को हथिया कर नेता उसे अपनी राजनीति चमकाने के लिये उपयोग करते हैं.खैर देर आयद,दुरुस्त आयद की तर्ज पर अब संगठन को होश आया है और वह इस नियुक्ति के लिये सतर्क है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493