दोस्ताना मैच में फ्रांस से हारा इंग्लैंड (लीड-1)

पेरिस, 14 जून (आईएएनएस)। ओस्माने डेम्बेले की ओर से अंतिम समय में किए गए गोल के दम पर फ्रांस ने स्टेड दे फ्रांस स्टेडियम में मंगलवार रात को खेले गए एक रोमांचक दोस्ताना मैच में इंग्लैंड को 3-2 से मात दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में इंग्लैंड के लिए दोनों गोल हैरा केन के किए। यह इंग्लैंड की टीम का इस सीजन का अंतिम मैच था।

मैच के एक समय पर दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थी, लेकिन केलियान मबाप्पे से मिले पास को 78वें मिनट में डेम्बेले ने गोल में तब्दील कर जीत फ्रांस के खाते में डाल दी।

मैच के पहले हाफ के नौवें मिनट में केन ने गोल कर इंग्लैंड का खाता खोला। इसके बाद 22वें मिनट में सैमुएल उमीती ने फ्रांस के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया।

दिजिबरिल सिदिबे ने 43वें मिनट में दूसरा गोल दागकर फ्रांस को इंग्लैंड पर 2-1 से बढ़त दी। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखा गया।

केन ने 48वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल दागकर इंग्लैंड का स्कोर 2-2 से बराबर किया। इसके बाद दोनों टीमें बढ़त के लिए संघर्ष करती रहीं। हालांकि, फ्रांस को 78वें मिनट में सफलता हाथ लगी। डेम्बेले ने गोल कर फ्रांस को इस मैच में जीत दिलाई।

विश्व कप क्वालीफायर के ग्रुप-ए में पिछले सप्ताह फ्रांस को हार का सामना करना पड़ा था और इस कारण वह, फिसलकर ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंच गया था।

अगले साल रूस में होने वाले 2018 विश्व कप क्वालीफायर में फ्रांस का सामना अगस्त में नीदरलैंड्स से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493