मोगादिशू के रेस्तरां में हमला, 8 की मौत

मोगादिशू, 15 जून (आईएएनएस)। मोगादिशू में बुधवार को एक रेस्तरां पर हुए आत्मघाती बम हमले में आठ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी मोहम्मद नूर ने सिन्हुआ को बताया कि होदान जिले के पोश रेस्तरां में बम हमला हुआ, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई।

नूर ने बताया,”हम पुष्टि कर सकते हैं कि इस हमले में आठ लोगों की मौत हुई। हमलावर विस्फोटकों से भरे वाहन को रेस्तरां में लेकर घुस गए।”

यह विस्फोट पोश रेस्तरां के पिजा हाउस में हुआ।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह विस्फोट बहुत भयंकर था, इसे काफी दूरी से भी महसूस किया जा सकता था।

बंदूकधारियों के रेस्तरां में घुसने के बाद अंदर से भारी गोलीबारी की भी आवाज सुनी जा सकती थी।

हालांकि, अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493