‘जब हैरी मेट सेजल’ ने फैंस के संग साझा किए विशेष क्षण

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के पोस्टर को जारी होने के बाद से ही शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

फिल्म के पोस्टर में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की जबरदस्त कैमिस्ट्री लोगों को खूब भा रही है। पोस्टर को मिल रही सराहना को देखते हुए फिल्म निर्माताओं ने फेसबुक और ट्विटर पर प्रशंसकों के लिए अपनी खुद की तस्वीरों और नामों के साथ पोस्टर को अनुकूलित करने के लिए प्रमोशनल एक्टिविटी शुरू की है।

ऑनलाइन दर्शक इस प्रमोशनल एक्टिविटी में भाग ले रहे हैं। हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों का नाम और फोटो हैरी और सेजल के पोस्टर के समान टेम्पलेट पर बदल दिया गया है।

फिल्म कीइस प्रमोशनल एक्टिविटी ने एक दिन से भी कम समय में फेसबुक और ट्विटर पर लगभग 2 करोड़ लोगों तक पहुंच बनाई।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘जब हेरी मेट सेजल’ 4 अगस्त, 2017 को रिलीज होगी!

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493