रूस से दोस्ताना मैच खेलेगा ईरान

तेहरान, 15 जून (आईएएनएस)। ईरान अगले साल होने वाले फीफा विश्व कप टूर्नामेंट की तैयारियों के तहत रूस के साथ दोस्ताना मैच खेलेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ये दोस्ताना मैच 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। एक टेलीविजन चैनल के जरिए ईरान टीम के कोच कार्लोस कुइरोज ने यह जानकारी दी।

ईरान 2018 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। उसने उज्बेकिस्तान को मात देकर इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया।

इससे पहले, ब्राजील अगले साल रूस में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493