सोमालिया के 2 रेस्तरां में हमले, 17 मरे (लीड-1)

मोगादिशू, 15 जून (आईएएनएस)। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के दो रेस्तरां में बुधवार को हुए हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 26 घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आपात टीम ने 17 शवों के मिलने की पुष्टि की है लेकिन अंधेरे की वजह से बचावकार्य रोक दिया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात को एक आत्मघाती हमलावर विस्फोटकों से भरी कार को लेकर होदान जिले के पोश रेस्तरां में जा घुसा और उसमें विस्फोट कर दिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद बंदूकधारियों के एक समूह ने पोश रेस्तरां के पास पिजा हाउस में गोलीबारी की।

पुलिस के मुताबिक, पिजा हाउस से भारी गोलीबारी की आवाजें सुनी जा सकती हैं। यहां कुछ लोगों को बंधक बनाया गया है।

आतंकवादी संगठन अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493