प्रभुदेवा के साथ काम करने को उत्सुक सूरज पंचोली

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। अभिनेता सूरज पंचोली कोरियोग्राफर और निर्देशक प्रभुदेवा के साथ एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं। उनका कहना है वह प्रभुदेवा के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सूरज ने गुरुवार को ट्विटर पर प्रभुदेवा और निर्माता भूषण कुमार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “हां, यह सच है। प्रभुदेवा सर आपके साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैं आपको देखते हुए बड़ा हुआ हूं। प्रेरणा के लिए धन्यवाद। टी-सीरीज।”

टी-सीरीज द्वारा निर्मित फिल्म कथित तौर पर कॉमेडी से भरपूर होगी।

अभिनेता आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज ने वर्ष 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत थी।

‘हीरो’ का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था। यह दिग्गज निर्माता सुभाष घई की 1983 की इसी नाम की फिल्म का रीमेक है। इसमें जैकी श्रॉफ प्रमुख भूमिका में थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493