मैं माइकल जैक्सन का ‘सबसे बड़ा प्रशंसक’ : टाइगर श्रॉफ

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ की रिलीज के लिए तैयार अभिनेता टाइगर श्रॉफ का मानना है कि वह दिग्गज पॉप गायक माइकल जैक्सन के सबसे बड़े प्रशंसक हैं।

एंड पिक्च र्स ने इरोस इंटरनेशनल और नेक्स्ट जेन फिल्म्स के साथ मिलकर ‘मैं हूं माइकल’ नाम से एक प्रतियोगिता शुरू की है।

टाइगर श्रॉफ ने कहा, “जब बात माइकल जैक्सन की आती है तो मैं उनका सबसे बड़ा प्रशंसक कहलाना चाहूंगा। ‘मैं हूं माइकल’ मेरे लिए एक अवसर है। उन लोगों से मिलने का जो मेरी तरह ही एमजे के दीवाने हैं।”

उन्होंने प्रतियोगिता के लिए डांसर्स को बधाई भी दी।

सब्बीर खान द्वारा निर्देशित ‘मुन्ना माइकल’ 21 जुलाई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493