सीरिया जा रहा शख्स सिडनी में गिरफ्तार

सिडनी, 15 जून (आईएएनएस)। सीरिया के लिए रवाना होने की कोशिश कर रहे एक 22 वर्षीय शख्स को गुरुवार को सिडनी हवाईअड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया।

सिडनी, 15 जून (आईएएनएस)। सीरिया के लिए रवाना होने की कोशिश कर रहे एक 22 वर्षीय शख्स को गुरुवार को सिडनी हवाईअड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) पुलिस ने कहा कि यह गिरफ्तारी फिलहाल चल रही जांच के तहत की गई है और गिरफ्तार किए गए शख्स से लोगों को किसी प्रकार का खतरा नहीं था।

पुलिस गिरफ्तार किए गए शख्स की पिछले पांच महीनों से निगरानी कर रही थी।

एनएसडब्ल्यू पुलिस उपायुक्त डेव हडसन ने कहा कि उस व्यक्ति पर हिंसा के कृत्यों के लिए विदेशी सीमा में घुसने की कोशिश का आरोप लगाए जाने की संभावना है।

इस अपराध के लिए अधिकतम सजा के तौर पर आजीवन कारावास की सजा दी जा सकती है।

हडसन ने कहा, “ऐसा लग रहा है कि उसकी विचारधारा को ऑनलाइन भ्रमित किया गया है।”

उन्होंने कहा, “गिरफ्तार किए गए 22 वर्षीय शख्स पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) के लिए लड़ने के लिए इस सुबह ऑस्ट्रेलिया से सीरिया रवाना होने के प्रयास का आरोप लगाया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493