नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत बुधवार को 46.48 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह मंगलवार को दर्ज दर 47.23 डॉलर प्रति बैरल से कम है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा गुरुवार को यह जानकारी दी गई।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत बुधवार को घटकर 2989.06 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि मंगलवार को यह 3043.64 रुपये प्रति बैरल थी। बुधवार को रुपया मजबूती के साथ 64.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। जबकि मंगलवार को यह 64.45 रुपये प्रति डॉलर था।
dharmpath.com dharmpath