आईएस के 5 आतंकी तालिबान की कैद में

काबुल, 15 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) और तालिबान के बीच दिनोंदिन बढ़ रही दुश्मनी के बीच तालिबान में जावजान में आईएस के पांच आतंकियों को पकड़ लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया, “सैयद जलाल के नेतृत्व में आईएस के पांच आतंकवादी दारजाब जिले की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तालिबान के आतंकवादियों ने इन्हें पकड़ लिया।”

अभी तक न ही तालिबान ने और न ही आईएस ने इस पर कोई टिप्पणी की है।

तालिबान और आईएस दोनों ही दारजाब जिले और इसके आसपास के क्षेत्रों में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493