प्रियंका चोपड़ा शीर्ष कलाकारों में नंबर वन

लॉस एंजेलिस, 15 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा ने शीर्ष कलाकारों की सूची में ‘बेवॉच’ फिल्म में अपने सह कलाकारों ड्वेने जॉनसन और जैक एफ्रॉन को पछाड़ते हुए पहला स्थान पाया है।

द हॉलीवुड रिपोर्टर की शीर्ष कलाकारों की रैंकिंग शुरू होने के एक हफ्ते बाद नई सूची में जॉनसन का स्थान लेते हुए प्रियंका पहले स्थान पर आई हैं।

सोशल मीडिया विश्लेषक कंपनी एमवी पिंडेक्स द्वारा जारी किए जाने वाले विश्व आंकड़ों पर आधारित शीर्ष कलाकारों की इस सूची में फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिवट्र, यूट्यूब और गूगल प्लस पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय कलाकार शामिल हैं।

इस सूची को बनाने की कार्यप्रणाली सोशल मंचों पर प्रत्येक हफ्ते फोलोअर्स/सब्सक्राइबर्स के जुड़ने पर आधारित है। हाल ही का ट्रैकिंग वीक 6 जून को खत्म हुआ है।

हॉलीवुड रिपोर्टर की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के ‘क्वांटिको’ शो से प्रसिद्धि पाने वाली प्रियंका सूची में 2-1 के अंतर से आगे बड़ी और कई अंकों का लाभ लेते मिला, जिसमें ट्रैकिंग वीक में टिवट्र पर 98 प्रतिशत उपस्थिति शामिल है।

जॉनसन और एफ्रॉन ने इस सूची में 2 और 9वां स्थान पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493