पिच की शिकायत पर वकार ने मोर्गन को लताड़ा

कार्डिफ, 15 जून (आईएएनएस)। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच हारने के बाद पिच पर दिए गए बयान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच वकार यूनुस ने इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को आड़े हाथों लिया है।

पाकिस्तान ने बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया है।

इस मैच में मिली हार के बाद संवाददाताओं से मोर्गन ने कहा था, “मुझे नहीं लगा कि एक मेजबान के तौर पर हमें कोई फायदा हुआ है। हम जानते थे कि इस टूर्नामेंट में एक मौका आएगा जब हमें इस्तेमाल हो चुकी विकेट पर खेलना होगा। और, फिर हमें पता चला कि आज ही हमें वह पिच मिलने जा रही है।”

मोर्गन ने कहा, “यह काफी निराशाजनक है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में हमने ग्रुप स्तर पर खेले गए मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।”

इस बयान पर मोर्गन को लताड़ लगाते हुए वकार ने कहा कि बुधवार को पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड से स्पष्ट रूप से बेहतर थी।

वकार ने कहा, “इस्तेमाल की गई पिच को लेकर बहाने बनाना बंद करें इयोन मोर्गन। आपको पाकिस्तान ने स्पष्ट रूप से धुला था।”

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल-हक ने भी टीम की प्रशंसा करते हुए उसके हरफनमौला खेल को सराहा है।

इंजमाम ने कहा, “मैं पाकिस्तान के लिए इसी चीज की कल्पना करता था। एक ऐसी टीम जो कोई भी चुनौती स्वीकार कर सकती है और फिर उससे ऐसे निपटती है जिस तरह वही कर सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493