इस्लामाबाद, 15 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव को खत्म करने की पेशकश का स्वागत किया।
विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने कहा, “पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एंजेंडे में लंबे समय से शामिल इस मुद्दे में भूमिका निभाने के लिए रूस के ध्यान और इरादे का स्वागत करता है।”
जकरिया ने कहा कि इस क्षेत्र के देशों और संयुक्त राष्ट्र को महसूस हो रहा है कि जम्मू एवं कश्मीर सीमा पर भारत की ‘अकारण शत्रुता’ ने शांति के लिए खतरा उत्पन्न किया है।
dharmpath.com dharmpath