चैम्पियंस ट्रॉफी : बांग्लादेश ने भारत के सामने रखा 265 रनों का लक्ष्य

बर्मिघम, 15 जून (आईएएनएस)। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को बांग्लादेश ने मौजूदा विजेता भारत के सामने 265 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए।

उसके लिए सर्वाधिक 70 रन सलामी बल्लेबाजी तमीम इकबाल ने बनाए। उनके अलावा मुश्फीकुर रहीम ने 61 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को खराब शुरुआत से निकालते हुए तीसरे विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी की।

इन दोनों के आउट होने के बाद भारतीय गेंदबाज बांग्लादेश पर हावी हो गए और बांग्लादेश की टीम बड़ा स्कोर करने से चूक गई।

भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और केदार जाधव ने दो-दो विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493