टेनिस : स्टटगर्ट ओपन के क्वार्टर फाइनल में लोपेज

स्टटगर्ट (जर्मनी), 15 जून (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस खिलाड़ी फेलिसियानो लोपेज ने गुरुवार को स्टटगर्ट ओपन के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रांस के जेरेमी चार्डी को 6-3, 3-6, 6-2 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 35 साल के लोपेज ने एक घंटे 34 मिनट तक चले मुकाबले में विश्व की 80वीं वरीयता प्राप्त चार्डी को मात दी।

क्वार्टर फाइनल में लोपेज का सामना चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिख और आस्ट्रेलिया के बर्नाड टोमिक के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493