नॉटिंघम, 15 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन की टेनिस खिलाड़ी योहना कोंटा ने गुरुवार को नॉटिंघम ओपन के महिला एकल वर्ग में क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
कोंटा ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी महिला युगल जोड़ीदार बेल्जियम की यानिना विकमयेर को मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कोंटा ने एक घंटे 14 मिनट तक चले मुकाबले में यानिना को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से मात दी।
विश्व की आठवीं वरीयता प्राप्त कोंटा क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया की अश्ले बार्टी के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगी।
कोंटा और यानिना ने मंगलवार को ही महिला युगल वर्ग के दूसरे दौर में जीत हासिल की थी।
dharmpath.com dharmpath