बैडमिंटन : इंडोनेशियन ओपन में सिंधु उलटफेर का शिकार

जकार्ता, 15 जून (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक-2016 में भारत को रजत पदक दिलाने वाली बैडिमंटन खिलाड़ी पी.वी.सिंधु गुरुवार को इंडोनेशियन ओपन के महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

चौथी वरीय सिंधु को अमेरिका की गैर वरीय खिलाड़ी वेईवेन झांग ने दूसरे दौर के मुकाबले में मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

झांग ने 54 मिनट तक चले मुकाबले में सिंधु को 15-21, 21-12, 21-18 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में झांग, चीन की छठीं वरीय सुन यू से भिड़ेंगी।

पहला गेम जीतने के बाद लग रहा था कि सिंधु मैच को दूसरे गेम में ही खत्म कर देंगी, लेकिन अमेरिकी खिलाड़ी ने शानदार वापसी की और दूसरा गेम जीत मैच को तीसरे गेम में ले गईं।

तीसरे गेम में दोनों के बीच कड़ी स्पर्धा देखी गई जहां झांग ने बाजी मारते हुए भारतीय खिलाड़ी को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493