लंदन, 15 जून (आईएएनएस)। लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से हवाईयात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को गुरुवार को अपना सामान लिए बगैर यात्रा करनी पड़ी, क्योंकि हवाईअड्डे में सामान रखने की व्यवस्था में खराब आ गई।
बीबीसी के मुताबिक, हवाईअड्डे के टर्मिनल 3 और टर्मिनल 5 में ब्रिटिश एयरवेज, इबेरिया और अमेरिकन एयरलाइन की उड़ानें इस परेशानी से प्रभावित हुईं। हीथ्रो हवाईअड्डा प्रशासन ने कहा कि बाद में गड़बड़ी ठीक कर ली गई। प्रशासन ने यात्रियों की परेशानी के लिए माफी मांगी।
उसने कहा कि यात्रियों को अपने सामान के बगैर जाना पड़ा, उन्हें अपने सामान की प्राप्ति के लिए विमान सेवा कंपनी से संपर्क करना चाहिए।
हालांकि उड़ानें सामान्य रूप से संचालन के योग्य थीं, यह समझा जा सकता है कि सैंकड़ों यात्रियों को अपने सामानों के बगैर लौटना पड़ा।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी सामान को इस तरह पैक करें कि अपने हाथ से ले जा सकें।
सामान की यह समस्या आईटी व्यवस्था में खराबी आने जिससे ब्रिटिश एयरवेज के सैंकड़ों यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनने के तीन हफ्ते बाद आई है।
dharmpath.com dharmpath