कराकस, 16 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला में संवैधानिक बदलाव के विरोध में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों में मृतकों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है।
वेनेजुएला सार्वजनिक मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि विरोध प्रदर्शनों में लिबरटेडर एक्सपेरिमेंटल टीचिग यूनिवर्सिटी (यूपीईएल) के छात्र जोस ग्रेगोरिया पेरेज की मौत हो गई।
पेरेज (21) को चेहरे पर गोली लगी थी।
वेनेजुएला में एक अप्रैल से सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसमें अब तक 73 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,000 से अधिक घायल हो गए हैं।
dharmpath.com dharmpath