मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। लोकप्रिय गायक हरिहरन शांति प्रचार में तल्लीन हैं।
मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। लोकप्रिय गायक हरिहरन शांति प्रचार में तल्लीन हैं।
इसके लिए उन्होंने ‘पीस चॉक्स’ के साथ सहयोग किया है।
वह अपने प्रशंसकों और अनुयायियों को ‘पीसकीपर’ बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और क्षमा, प्रेम, विनम्रता, दान, धैर्य और सत्य और आभार जैसे सात शांति मूल्यों का प्रचार करते हैं।
‘पीस चॉक्स’ भारत में शांति का प्रसार करने के साथ विश्व शांति आंदोलन (टीडब्लूपीएम) नामक मिशन के सहयोग से शुरू किया गया है।
शांति मिशन प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष और टीडब्लूपीएमके संस्थापक हुज (हुजेफा खोराकीवाला) ने कहा, “मेरा मानना है कि संगीत मन में शांति लाता है और यही हमारा लक्ष्य है। इस तरह के एक निपुण गायक हरिहरन के साथ, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि शांति संदेश विशाल दर्शकों तक पहुंचेगा।”
dharmpath.com dharmpath