एवर्टन, 16 जून (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब एवर्टन ने मिडफील्डर डेवी क्लासेन और गोलकीपर जोर्डन पिकफोर्ड के साथ करार किया है।
एवर्टन क्लब ने क्लासेन को एजेक्स और पिकफोर्ड को संदरलैंड क्लब से अपनी टीम में शामिल किया है।
नीदरलैंड्स के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी क्लासेन को 2.7 करोड़ यूरो (3.017 करोड़ डॉलर) में और पिकफोर्ड को 2.5 करोड़ पाउंड (3.192 करोड़ डॉलर) में क्लब में शामिल किया। दोनों खिलाड़ियों के साथ पांच साल का करार किया गया है।
एक बयान में क्लासेन ने कहा, “मैं प्रशिक्षण मैदान अन्य लोगों के साथ गया और मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ। मेरी कुछ सप्ताह पहले रोनाल्ड कोएमान के साथ एवर्टन क्लब के बारे में बात हुई थी।”
एवर्टन के साथ अपने करार के बारे में पिकफोर्ड ने कहा, “पिछला सीजन इंग्लिश प्रीमियर लीग में मेरा पहला सीजन था और इसलिए अब एवर्टन जैसे क्लब में शामिल होने का अवसर मिलना बड़ी बात है। अब मैं अपने करियर में आगे बढूंगा और सबको दिखाऊंगा कि मैं कितना अविश्वसनीय काम कर सकता हूं।”
dharmpath.com dharmpath