पेरिस, 16 जून (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल जगत के रणनीतिज्ञ क्लॉडियो रानिएरी को लीग-1 क्लब नेन्तेस का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
नेन्तेस के साथ रानिएरी ने दो साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
एक बयान में लीग-1 क्लब ने कहा, “क्लब में रानिएरी के आगमन की घोषणा कर नान्तेस काफी आनंद महसूस कर रहा है।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रानिएरी के मार्गदर्शन में लीसेस्टर सिटी क्लब ने पिछले साल इंग्लिश प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास बनाया था।
इस साल हालांकि, क्लब को रेलेगेशन से बचाने के लिए रानिएरी को फरवरी में कोच पद से बर्खास्त कर दिया गया।
रानिएरी के लिए उनकी आयु हमेशा उनके आगे बढ़ने के मार्ग का बाधा बनी है, क्योंकि उनकी उम्र 65 साल से अधिक की हो गई है। इसके बावजूद नान्तेस को उन्हें मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने के लिए फ्रांसीसी पेशेवर फुटबाल लीग से स्वीकृति मिल गई।
फ्रांसीसी फुटबाल लीग के लिए रानिएरी कोई नया चेहरा नहीं है। वह 2012-2013 में मोनाको क्लब का कोच के तौर पर मार्गदर्शन कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath