सेल्फ डिफेन्स की टेªनिंग का विशेष कैम्प हुआ प्रारंभ उत्साह के साथ शामिल हुई समर कैम्प की बालिकाएं

  IMG_1210भोपाल,-बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाकर उनका आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें मजबूत बनाने के उद्देश्य से टी.टी.नगर स्टेडियम के मार्शल आर्ट हाल में सोमवार को दस दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ जिसमें समर कैम्प की सभी बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेल्फ डिफेन्स की इस विशेष कार्यशाला का 6 जून, 2014 तक क्रियान्वयन किया जाएगा।
गौरतलब है कि संचालक खेल और युवा कल्याण श्री व्ही.के. सिंह के निर्देश पर टी.टी. नगर स्टेडियम में संचालित ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर को खेलों के अलावा विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा गया है जिनमें  क्लाॅसिकल एवं वेस्टर्न डांस क्लास के साथ सेल्फ डिफेंस की टेªनिंग भी शामिल है। इसका मकसद बच्चों को खेलों के साथ-साथ अन्य विधाओं में निपुण बनाना है।
                                   सेल्फ डिफेन्स हेतु विशेष कार्यशाला
संचालक खेल और युवा कल्याण श्री व्ही.के. सिंह ने बताया कि खेल विभाग द्वारा संचालित वीरांगना योजना के तहत् कुछ माह पूर्व प्रदेश के सभी जिलों में सेल्फ डिफेन्स कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें करीब बीस हजार महिलाओं और बालिकाओं को प्रशिक्षित किया गया। इसी कड़ी में  महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए यह विशेष कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इच्छुक बालिकाएं इस कार्यशाला में शामिल होकर आत्मरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती हैं।
                                       सेल्फ डिफेन्स की टेªनिंग
टी0टी0 नगर स्टेडियम के मार्शल आर्ट हाल में बालिकाओं को आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आत्मरक्षा की तकनीक सीखने के लिए अभी तक 50 बालिकाओं ने अपना पंजीयन कराया है। आत्मरक्षा के दस दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में मार्शल आर्ट अकादमी (कराते) के मुख्य प्रशिक्षक श्री जयदेव शर्मा के अलावा श्री मुश्ताक खान और शाहजहां खान द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतिदिन सायं 4 से 5 बजे तक संचालित इस कार्यशाला में वीडियो सेशन के जरिए भी आत्मरक्षा की तकनीक से रूबरू कराते हुए बालिकाओं को आत्मरक्षा की तकनीक और तरीके सिखाए जा रहे हैं। साथ ही सेल्फ डिफेंस के उपयोगी टिप्स दिए जा रहे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493