लंदन : ग्रेनफेल टॉवर में आग से मरने वालों की संख्या 30 हुई

लंदन, 16 जून (आईएएनएस)। लंदन के ग्रेनफेल टॉवर अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। इस संख्या के बढ़ने की आशंका है क्योंकि दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

‘टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मेट्रोपोलिटन पुलिस के कमांडर स्टुअर्ट कंडी ने कहा कि कम 24 लोग अभी भी अस्पताल में हैं। इनमें 12 की हालत गंभीर है।

कंडी ने संवाददाताओं से शुक्रवार को कहा, “मैं अभी यह पुष्टि करने की स्थिति में हूं कि इस आग में कम से कम 30 लोग मरे हैं।”

उन्होंने कहा कि आग की वजह से कई शव इमारत में हैं। अब हमें वहां किसी के बचे होने की उम्मीद नहीं है।

कंडी ने कहा कि वहां ऐसा कुछ नहीं दिखता जिससे लगे कि आग जान बूझकर लगाई गई हो।

उत्तरी केनसिंग्टन की 24 मंजिला इमारत में मंगलवार-बुधवार रात आग फैलने से बहुत से लोग इसमें फंसे रह गए। दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493